राजधानी में विदेशी फल "ड्रैगन फ्रूट" की बढ़ी आवक,बजारो में बिक रहा 80 रुपये किलो
राजधानी के फल बाजार में इस समय ड्रैगन फ्रूट की आवक बढ़ गई है। इस विदेशी फल को देखकर चौंकिएगा मत, क्योंकि यह विदेश से नहीं आ रहा, बल्कि राजधानी से लगे कुम्हारी समेत कांकेर, राजनांदगांव जिले के किसान अच्छे-खासे रकबे में इसका उत्पादन कर रहे हैं। इस फल की मांग बढ़ती जा रही है। दुकानदार ने बताया कि यह 80 रुपये किलो में बिक रहा है। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कांकेर के सह प्राध्यापक डॉ. जीवनलाल नाग के अनुसार ड्रैगन फ्रूट में प्रोटीन की मात्रा 11 प्रतिशत होती है। गुलाबी रंग का यह स्वादिष्ट फल सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा विटामिन सी, प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल की क्षमता होती है, कोशिकाओं और ह्रदय की सुरक्षा के लिए बेहतर है। फाइबर भरपूर होता है। यह फल कई बीमारियों में लाभदायक है।








.jpeg)












